IGNOU Exam Form 2026 Start Now : Date, Fees, Kaise Bhare, Late Fee, Status Check – Puri Jankari

IGNOU Exam Form 2026 : इग्नू के छात्रों के लिए टर्म-एंड परीक्षा (TEE) का फॉर्म भरना सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक है। अक्सर देखा गया है कि हजारों छात्र हर साल एग्जाम फॉर्म भरने में थोड़ी सी गलती कर देते हैं, जैसे गलत सब्जेक्ट चुन लेना, फीस सही से न भरना, या आखिरी तारीख के बाद फॉर्म भरना और लेट फी के चक्कर में पड़ जाना। यह आर्टिकल आपकी इसी समस्या को सुलझाने के लिए लिखा गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में एग्जाम फॉर्म भरना कोई मुश्किल काम नहीं है, अगर आप सही प्रक्रिया और तारीखों को जानते हैं। तो आसानी से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट पे जाकर अपना एग्जाम फॉर्म भर सकते है , हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आप अपना IGNOU Exam Form 2026 कैसे भरें—स्टेप-बाय-स्टेप, बिना किसी गलती के। हम यहाँ उन बारीकियों पर चर्चा करेंगे जिन्हें अक्सर लोग अनदेखा कर देते हैं—जैसे कि बैकलॉग वाले छात्रों के लिए सही तरीका, फीस कैलकुलेशन, और लेट फी के साथ फॉर्म भरने की प्रक्रिया। इस जानकारी को पढ़कर आप बिना किसी बाहरी मदद के खुद अपना एग्जाम फॉर्म भर पाएंगे और लास्ट डेट के तनाव से बच जाएंगे। इसलिए आर्टिकल को ध्यन पढ़े, हमारे Whatsapp और Telegram चैनल पर जुड़ा न भूले |

IGNOU Exam Form Last Date 2026 June Session

University IGNOU
Course ALL
Semester ALL
Term End Exam
Term End Examination (TEE) December 2026
Form Apply Mode Online
Form Start Date – –
Last Date Without Late Fee – –
Last Date With Late Fee – –
Category Exam Form
Location All India
Official Website ignou.ac.in

IGNOU June 2026 TEE ka Exam Form Kab Bhara Jayega

IGNOU December Term End Examination के फॉर्म आमतौर पर सितंबर महीने के आसपास शुरू कर दिए जाते हैं। Students को बिना Late Fees के फॉर्म भरने के लिए करीब एक से डेढ़ महीने का समय मिल सकता है। इसके बाद IGNOU कुछ दिनों के लिए Late Fees के साथ Exam Form भरने का मौका भी देता है।

फिलहाल IGNOU December TEE 2026 Exam Form की पक्की तारीख और लास्ट डेट जारी नहीं हुई है। IGNOU का Official Notice आने के बाद ही फॉर्म शुरू होने की सही तारीख, Last Date और Late Fees की जानकारी साफ होगी। इसलिए किसी भी गलत तारीख पर भरोसा करने की जगह IGNOU की Official Website पर जारी Notice जरूर चेक करें।

IGNOU June 2026 TEE Exam Form ki Fees Kitni Hoti Hai

IGNOU June 2026 TEE Exam Form की fees को तीन अलग-अलग हिस्सों में समझना जरूरी है।

Theory और Practical Course Fees — सभी students के लिए

  • हर Theory course के लिए प्रति course 200 रुपये का शुल्क तय किया गया है
  • हर Practical या Lab based course के लिए भी प्रति course 200 रुपये देने होंगे
  • यह fees December 2022 तक admission लेने वाले और January 2023 के बाद admission लेने वाले दोनों तरह के students पर लागू होती है

Practical Examination Fees — केवल January 2023 या उसके बाद admission लेने वाले students के लिए

  • जिस Practical course में 4 Credit या उससे कम हैं उसके लिए 300 रुपये प्रति course अलग से जमा करने होंगे
  • जिस Practical course में 4 Credit से ज्यादा हैं उसके लिए 500 रुपये प्रति course अलग से देने होंगे

Project Fees — केवल January 2023 या उसके बाद admission लेने वाले students के लिए

  • 4 Credit या उससे कम वाले Project के लिए 300 रुपये प्रति course अलग से जमा होंगे
  • 4 Credit से अधिक वाले Project के लिए 500 रुपये प्रति course अलग से जमा होंगे

Late Fee — दूसरे चरण में form भरने वाले students के लिए

  • 11 April से 24 April 2026 के बीच form जमा करने पर ऊपर बताई गई मूल fees के अलावा 1100 रुपये late fee अलग से चुकानी होगी
  • यह late fee दोनों चरणों में एक समान रहेगी और इसमें किसी भी परिस्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा

एक बेहद जरूरी बात यह है कि fees का भुगतान सिर्फ Samarth Portal के जरिए Debit Card, Credit Card या Internet Banking से किया जाएगा। SBI Misc. Fees Challan या किसी और माध्यम से जमा की गई fees मान्य नहीं होगी और एक बार जमा होने के बाद fees किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी।

IGNOU Exam Form ke Important Point 2026

  • IGNOU Admission या Re-Registration की फीस में Exam Fees शामिल नहीं होती है।
  • June और December TEE के लिए हर बार नया Exam Form भरना पड़ता है।
  • केवल उन्हीं Subjects का फॉर्म भरें जिनके एग्जाम में आपको शामिल होना है।
  • Subject Code अपनी Registration Details और Course Structure से मिलाकर भरें।
  • Exam Centre चुनते समय दूरी और Centre Code दोनों चेक करें।
  • Centre की सीट भर जाने पर आपको पास का दूसरा Exam Centre चुनना पड़ सकता है।
  • IGNOU जरूरत पड़ने पर Student का Exam Centre बदल भी सकता है।
  • फॉर्म की फीस जमा होने के बाद सामान्य रूप से वापस या Adjust नहीं होती है।
  • एक ही तारीख और एक ही Shift में दो Subjects होने पर दोनों Exam देना संभव नहीं होगा।
  • Backlog Subjects के Date Clash को IGNOU सामान्य रूप से Date Change का कारण नहीं मानता है।
  • Exam Form भरने के बाद Acknowledgement Slip और Payment Receipt सेव कर लें।
  • Payment कटने के बाद तुरंत दोबारा पेमेंट न करें। पहले Payment Status चेक करें।
  • Exam Form का Status अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है।
  • बिना Late Fees वाली लास्ट डेट से पहले फॉर्म भरना सबसे सही रहेगा।
  • अंतिम दिनों में Website पर ज्यादा Students आने से Server की परेशानी हो सकती है।
  • Practical Exam की तारीख और Centre के लिए अपने Regional Centre से जानकारी लें।
  • Exam शुरू होने से करीब 7 से 10 दिन पहले Hall Ticket जारी किया जा सकता है।
  • Exam Centre पर Hall Ticket के साथ IGNOU Student ID Card लेकर जाएं।
  • Exam Form में गलत Subject चुनने पर बाद में करेक्शन मिलना जरूरी नहीं है।
  • फॉर्म Submit करने से पहले Summary Page को अच्छी तरह चेक कर लें।

IGNOU Exam Form Bharte Time Documents Required

  1. Enrollment Number
  2. Program Code
  3. Course Code (Subjects)
  4. Exam Centre Code
  5. Assignment Status
  6. Exam Fee (Payment Details)
  7. Valid Mobile Number
  8. Valid Email ID

IGNOU Exam Form Kaise Bhare 2026 

  1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में परीक्षा देने के लिए एग्जाम फॉर्म भरना हर छात्र के लिए अनिवार्य होता है। यह फॉर्म पूरी तरह ऑनलाइन भरा जाता है, जिसे मोबाइल या लैपटॉप किसी भी डिवाइस से आसानी से पूरा किया जा सकता है।
  2. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने IGNOU का मुख्य होम पेज खुल जाएगा, जहां आपको पढ़ाई से जुड़ी सभी जरूरी सेवाएं दिखाई देंगी।
  3. होम पेज पर आपको मुख्य हैडिंग लाइन में “Student Servies” का ऑप्शन मिलेगा, उस पे क्लिक करें |
  4. उसे पे क्लिक करने के बाद नया पेज ओपन होगा उसमे आपको “Examination” के आइकॉन के क्लिक करना है |
  5. फिर आपके सामने इग्नू का समर्थ पोर्टल ओपन होगा|
  6. वहाँ अपना एनरोलमेंट नंबर, प्रोग्राम कोड और कैप्चा कोड भरकर आगे बढ़ना होता है। जानकारी सही होने पर आप का नाम, कोर्स और अन्य विवरण अपने आप स्क्रीन पर आ जाते हैं, जिन्हें ध्यान से जांचना जरूरी होता है।
  7. अगर आपका किसी पुराने सेमेस्टर का पेपर बाकी है (बैकलॉग), तो उसे भी इस बार भरना होगा। बहुत से छात्र सिर्फ करंट सेमेस्टर के पेपर भरते हैं और बैकलॉग भूल जाते हैं।
  8. इसके बाद आप को उन सभी कोर्स कोड का चयन करना होता है, जो आपके कोर्स में हो । इस दौरान बहुत सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि गलत कोर्स कोड चुनने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है या बाद में परेशानी आ सकती है।
  9. कोर्स चुनने के बाद अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र का चुनाव किया जाता है, जहाँ सीट उपलब्धता के अनुसार सेंटर अलॉट होता है। परीक्षा केंद्र चुनते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि जो सेंटर चुना जा रहा है वह घर से ज्यादा दूर न हो, ताकि परीक्षा के समय किसी तरह की दिक्कत न आए।
  10. कोर्स और परीक्षा केंद्र चुनने के बाद परीक्षा शुल्क जमा करना होता है। IGNOU में आमतौर पर प्रति विषय ₹200 फीस ली जाती है, जिसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। पेमेंट करते समय इंटरनेट कनेक्शन ठीक होना चाहिए और बीच में पेज बंद नहीं करना चाहिए, वरना भुगतान फेल हो सकता है। भुगतान सफल होते ही परीक्षा फॉर्म सबमिट हो जाता है और कन्फर्मेशन पेज स्क्रीन पर दिखाई देता है।
  11. अंत में आपको परीक्षा फॉर्म और पेमेंट रसीद को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लेना चाहिए, क्योंकि आगे चलकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या किसी भी समस्या की स्थिति में यही रसीद काम आती है।

IGNOU Exam Form Online Link 2026

IGNOU Exam Form Online Link  Click Now
IGNOU Exam Form Status Check  Click Here
Official Website  Click Now
Whatsapp  Join Now
Telegram  Join Now

IGNOU Exam Form Frequently Asked Questions

Q1. IGNOU December Exam Form 2026 Kab Shuru Hoga?

Ans : IGNOU December TEE Exam Form आमतौर पर सितंबर के आसपास शुरू होता है। December 2026 की पक्की तारीख Official Notice जारी होने के बाद ही पता चलेगी।

Q2. IGNOU December Term End Exam Form Ki Last Date Kya Hai?

Ans : December TEE 2026 Exam Form की Official Last Date अभी जारी नहीं की गई है। IGNOU फॉर्म शुरू करने के साथ बिना Late Fees और Late Fees वाली दोनों तारीखें बताएगा।

Q3. IGNOU Exam Form Ki Fees Kitni Hai?

Ans : Theory Exam की फीस सामान्य रूप से ₹200 प्रति Subject रहती है। आपने जितने Theory Subjects चुने हैं, Total Fees उसी हिसाब से बनेगी।

Q4. IGNOU Exam Form और Re-Registration Fees एक साथ जमा होती है क्या?

Ans : नहीं, दोनों की फीस अलग-अलग जमा होती है। Re-Registration अगले Semester या Year में जाने के लिए होता है, जबकि Exam Form की फीस एग्जाम में बैठने के लिए जमा की जाती है।

Q5. IGNOU Exam Form Late Fees Kitni Hai?

Ans : पिछली सामान्य TEE Guidelines में Late Fees ₹1,100 रखी गई थी। December 2026 में कितनी Late Fees लगेगी, इसकी सही जानकारी Official Notice आने के बाद मिलेगी।

Q6. IGNOU Exam Form बिना Assignment जमा किए भर सकते हैं क्या?

Ans : Student Exam Form ऑनलाइन भर सकता है, लेकिन Programme की Guidelines के अनुसार जरूरी Assignment तय लास्ट डेट तक जमा होना चाहिए। Assignment जमा नहीं करने पर आपका Course पूरा नहीं माना जाएगा और Grade Card में Marks भी नहीं जुड़ेंगे।

Q7. IGNOU Exam Form में गलत Subject भर जाए तो क्या करें?

Ans : Final Submit करने के बाद Subject बदलने या हटाने का Option मिलना जरूरी नहीं है। इसलिए Payment करने से पहले Subject Code को Course Registration से मिलाकर जरूर चेक करें।

Q8. IGNOU December Exam Form Ka Status Kaise Check Kare?

Ans : IGNOU Exam Portal पर Examination Form Status का Option मिलेगा। वहां Enrollment Number और मांगी गई दूसरी जानकारी भरकर फॉर्म तथा Payment का Status चेक कर सकते हैं।

Q9. IGNOU Exam Form का Payment कट गया लेकिन Status नहीं दिख रहा तो क्या करें?

Ans : Payment कटने के बाद तुरंत दोबारा फीस जमा न करें। कुछ समय इंतजार करके Payment Status चेक करें। फिर भी अपडेट न होने पर Enrollment Number, Programme Code और Transaction Number के साथ IGNOU को Email करें।

Q10. IGNOU Exam Form Bharne Ke Baad Exam Centre Badla Skte hai kya

Ans : IGNOU में Exam Centre बदलने का Option हर बार नहीं मिलता है। इसलिए फॉर्म भरते समय Centre Code और जगह ध्यान से चुनें।

Q11. क्या IGNOU के हर एग्जाम के लिए नया Exam Form भरना पड़ता है?

Ans : हां, June और December Term End Examination के लिए अलग-अलग Exam Form भरना पड़ता है। एक बार भरा हुआ फॉर्म अगले TEE में काम नहीं आता है।

Q12. IGNOU Exam Form भरने के बाद Hall Ticket कब आएगा?

Ans : IGNOU आमतौर पर Term End Exam शुरू होने से करीब 7 से 10 दिन पहले Hall Ticket ऑनलाइन जारी करता है। Student इसे Enrollment Number और Programme Code से डाउनलोड कर सकता है।

Q13. IGNOU Backlog Subject Ka Exam Form Kaise Bhare?

Ans : अगर Backlog Subject की Registration Valid है और वह Exam Form के Subject List में दिख रहा है, तो उसे दूसरे Subjects के साथ Select करके फीस जमा कर सकते हैं।

Q14. IGNOU Exam Form भरते समय ABC ID जरूरी है क्या?

Ans : IGNOU की नई Guidelines में ABC ID बनाना जरूरी बताया गया है। इससे आपके Marks और Credits Academic Bank of Credits तथा DigiLocker में सही तरीके से अपडेट होने में मदद मिलती है।

Q15. IGNOU Exam Form की फीस वापस मिल सकती है क्या?

Ans : सामान्य रूप से एक बार जमा की गई Exam Fees वापस या किसी दूसरे Exam में Adjust नहीं होती है। इसी वजह से Payment करने से पहले सभी Subject और Total Fees अच्छी तरह चेक कर लें।

Leave a Comment