IGNOU Practical Exam Date Sheet 2026 : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में पढ़ने वाले Students के लिए Practical Exam Date Sheet एक जरूरी अपडेट होती है। खासकर BSc, BCA, MCA, PGDCA, Diploma और Certificate Course करने वाले Students को अपने Practical Exam की तारीख जरूर चेक करनी चाहिए। जिन Course में Practical Exam होता है, उनमें Student को Practical देना जरूरी होता है। अगर कोई Student Practical Exam नहीं देता है, तो उसके रिजल्ट और Grade Card पर इसका असर पड़ सकता है।
IGNOU के Practical Exam, Theory Exam से अलग आयोजित किए जाते हैं और इनके लिए अलग से Schedule जारी किया जा सकता है। कई Students यह सोचते हैं कि Theory Exam की Date Sheet में ही Practical Exam की तारीख भी मिल जाएगी, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। Practical Exam का Schedule Course, Regional Centre और Study Centre के हिसाब से अलग-अलग मिल सकता है।
अगर आपके Course में भी Practical Exam होता है, तो Date Sheet या Schedule जारी होने के बाद अपने Study Centre और Regional Centre की अपडेट जरूर चेक कर लें। Practical Exam की तारीख, टाइम और एग्जाम सेंटर से जुड़ी जानकारी अलग से मिल सकती है, इसलिए केवल Theory Exam की Date Sheet देखकर न बैठें। समय-समय पर अपने Study Centre से संपर्क करते रहें, ताकि Practical Exam से जुड़ा कोई जरूरी अपडेट आपसे छूट न जाए।
IGNOU Practical Exam Date 2026
| University | IGNOU | |
| Exam | Pratical | |
| Start Date | 22 July 2026 | |
| Last Date | 08 September 2026 | |
| Article | Time Table | |
| Official Website | Click Now | |
| Join Now | ||
| Telegram | Join Now | |
IGNOU Me Practical Exam Kab Hote Hai ?
IGNOU में Practical Exam आमतौर पर साल में दो बार होते हैं। ये प्रैक्टिकल परीक्षाएँ थ्योरी एग्जाम (Term End Exam –TEE) के आसपास ही आयोजित की जाती हैं। जब June TEE होता है, तब प्रैक्टिकल एग्जाम ज़्यादातर मई से जून के बीच कराए जाते हैं, और जब December TEE होता है, इस बार दिसंबर टर्म एन्ड एग्जाम के बाद में प्रैक्टिकल एग्जाम डेट रखी गयी है| इग्नू की ऑफिसियल वेबसाइट के अनुसार इस बार जून सेशन प्रैक्टिकल एग्जाम 22 जुलाई से शुरू होंगे जो की 08 September 2026 तक चलेंगे |
IGNOU में हर साल थ्योरी एग्जाम के बाद या साथ-साथ प्रैक्टिकल एग्जाम भी कराए जाते हैं, खासकर उन कोर्स में जहां लैब वर्क या हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग जरूरी होती है। इस बार का शेड्यूल करीब डेढ़ महीने का रखा गया है, ताकि देशभर के अलग-अलग स्टडी सेंटर पर बिना किसी क्लैश के सभी कोर्स के प्रैक्टिकल पूरे कराए जा सकें। इसी वजह से हर Student’s की एग्जाम डेट एक जैसी नहीं होगी, बल्कि उनके कोर्स और सेंटर के हिसाब से अलग-अलग स्लॉट तय किए जाएंगे।
IGNOU Practical Exam Me Sath-Sath Me Kya Kya Le Jana Hai
प्रैक्टिकल एग्जाम के दिन जल्दबाजी में कुछ भूल ना जाएं, इसके लिए नीचे दी गई चीजें पहले से ही तैयार करके अपने बैग में रख लें:
अपना ओरिजिनल आईडी कार्ड / IGNOU Identity Card
एडमिट कार्ड या सेंटर से मिली प्रैक्टिकल शेड्यूल की कन्फर्मेशन कॉपी
पूरी तरह तैयार प्रैक्टिकल फाइल / जर्नल
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (2-3 कॉपी)
ब्लू या ब्लैक पेन, पेंसिल और जरूरी स्टेशनरी
कैलकुलेटर (अगर कोर्स में अलाउड हो)
कोर्स से जुड़े जरूरी नोट्स या रेफरेंस मटेरियल, अगर सेंटर ने अलाउ किया हो
लैब कोट या यूनिफॉर्म (साइंस या मेडिकल से जुड़े कोर्स में जरूरी हो सकता है)
फीस पेमेंट की रसीद, अगर प्रैक्टिकल फीस अलग से जमा करनी पड़ी हो
एग्जाम शुरू होने से एक दिन पहले ही यह सारा सामान चेक करके बैग में रख लें, ताकि सुबह की जल्दबाजी में कुछ छूटे नहीं।
Practical Exam Ka Schedule Kaise Kaam Karega
चूंकि यह शेड्यूल 22 जुलाई से 08 सितंबर तक फैला हुआ है, इसलिए यूनिवर्सिटी ने इसे कोर्स वाइज और सेंटर वाइज बांटा है। किसी Student’s का प्रैक्टिकल शुरुआती हफ्तों में हो सकता है तो किसी का आखिरी हफ्तों में, यह इस पर निर्भर करेगा कि उनका स्टडी सेंटर किस दिन प्रैक्टिकल के लिए तय किया गया है। इसलिए सिर्फ यह शेड्यूल देखकर मान लेना कि एग्जाम किसी खास दिन ही होगा, सही नहीं होगा। अपनी डेट कन्फर्म करने के लिए स्टडी सेंटर से जरूर संपर्क करें।
IGNOU Practical Exam Admit Card Kab Aayega
यहां एक जरूरी बात समझ लें, IGNOU Practical Exam का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर नहीं आता। यह एडमिट कार्ड या प्रैक्टिकल शेड्यूल आपके संबंधित रीजनल सेंटर की वेबसाइट पर, या फिर सीधे आपके प्रैक्टिकल एग्जाम सेंटर से ही मिलता है। इसलिए अगर आप बार-बार IGNOU की मेन वेबसाइट पर एडमिट कार्ड ढूंढ रहे हैं और नहीं मिल रहा, तो परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह वहां आता ही नहीं। सही तरीका यह है कि अपने रीजनल सेंटर की वेबसाइट चेक करें, और अगर वहां भी अपडेट ना मिले तो सीधे अपने प्रैक्टिकल एग्जाम सेंटर के कोऑर्डिनेटर से संपर्क करके एडमिट कार्ड या शेड्यूल की जानकारी लें।
Practical Exam Ki Taiyari Karte Waqt Common Dikkatein
बहुत से Student’s को यह समझ नहीं आता कि उनका प्रैक्टिकल किस डेट को है, क्योंकि पूरा शेड्यूल डेढ़ महीने का होने की वजह से कन्फ्यूजन बन जाता है। इसका सीधा हल यही है कि अपने स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर से खुद कॉल या ईमेल करके अपनी एग्जैक्ट डेट पूछ लें। दूसरी दिक्कत यह आती है कि प्रैक्टिकल फाइल पूरी तैयार नहीं होती, इसलिए एग्जाम से कम से कम एक हफ्ता पहले फाइल पूरी तरह से चेक करके तैयार रख लेनी चाहिए। तीसरी प्रॉब्लम सेंटर की लोकेशन को लेकर आती है, इसलिए एग्जाम डेट कन्फर्म होते ही सेंटर का पता और आने-जाने का रास्ता पहले से ही देख लें।
IGNOU Practical Exam Important Point
नीचे कुछ ऐसे जरूरी पॉइंट दिए गए हैं जो हर Student’s के लिए काम के हैं, इन्हें ध्यान से पढ़ लें:
- कब जाना है : सिर्फ यह मान लेना कि 22 जुलाई से 08 सितंबर के बीच कभी भी जाना है, गलत होगा। अपनी एग्जैक्ट डेट और टाइम अपने रीजनल सेंटर या एग्जाम सेंटर से कन्फर्म करके ही जाएं।
- कैसे पता चलेगा : आपकी डेट का पता आपके रीजनल सेंटर की वेबसाइट, सेंटर के नोटिस बोर्ड या सेंटर कोऑर्डिनेटर के फोन कॉल/ईमेल से चलेगा, इसलिए इन तीनों में से किसी एक जगह जरूर संपर्क में रहें।
- समय से पहले पहुंचें : एग्जाम सेंटर पर तय समय से कम से कम 30-45 मिनट पहले पहुंच जाएं, ताकि रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन में लगने वाले समय की वजह से एग्जाम मिस ना हो।
- सेंटर का पता पहले से चेक करें : डेट कन्फर्म होते ही एग्जाम सेंटर का सही एड्रेस और वहां तक पहुंचने का रास्ता एक दिन पहले ही देख लें, ताकि एग्जाम वाले दिन कोई कन्फ्यूजन ना हो।
- कोर्स के हिसाब से अलग नियम हो सकते हैं : हर कोर्स की प्रैक्टिकल एग्जाम की गाइडलाइन थोड़ी अलग हो सकती है, इसलिए अपने कोर्स से जुड़ी स्पेसिफिक इंस्ट्रक्शन जरूर पढ़ लें।
- मोबाइल और गैजेट्स को लेकर सतर्क रहें : ज्यादातर एग्जाम सेंटर पर मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की परमिशन नहीं होती, इसलिए इसकी पुष्टि पहले से कर लें।
- किसी भी कन्फ्यूजन में सीधे संपर्क करें : अगर डेट, टाइम या सेंटर को लेकर कोई भी शक हो, तो खुद अंदाजा लगाने की बजाय सीधे रीजनल सेंटर या एग्जाम सेंटर से बात करके कन्फर्म कर लें।
IGNOU Practical Exam Date Sheet PDF Download 2026
| IGNOU Practical Exam Date Sheet | Click Now | |
| Schedule of BLIS Practical Examination June-2026 | Click Now | |
| IGNOU Status Check | Click Here | |
| Official Website | Click Now | |
| Join Now | ||
| Telegram | Join Now | |
IGNOU Practical Exam Date Sheet Faqs (2026)
Q1. IGNOU Practical Exam Date Sheet Kaha Se Download Kare?
Ans. IGNOU Practical Exam Date Sheet आप IGNOU की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है |
Q2. IGNOU Practical Exam Miss Ho Jane Par Kya Hota Hai?
Ans. अगर कोई आप IGNOU Practical Exam Miss कर देते हो, तो आपको अगली Examination Cycle या अगले Session में Practical दोबारा देना पड़ सकता है। इसके लिए कभी-कभी Fresh Exam Form या Fee भी लग सकती है।
Q3. Kya IGNOU Ke Sabhi Courses Me Practical Exam Compulsory Hota Hai?
Ans. नहीं, IGNOU Practical Exam सभी Courses के लिए Compulsory नहीं होता। यह केवल Lab Based, Practical Based और Technical Courses जैसे Bca, Mca, Bsc, Pg Diploma आदि में ही अनिवार्य होता है।
Q4. IGNOU Practical Exam Ke Bina Result Declare Hota Hai Kya?
Ans. नहीं, IGNOU Practical Exam Ke Bina Result Complete नहीं माना जाता। जब तक Practical और Theory दोनों Clear नहीं होते, तब तक Final Result या Degree Fully Complete नहीं होती।
Q5. IGNOU Practical Exam Ka Hall Ticket Kab Aur Kaha Aata Hai?
Ans. IGNOU Practical Exam का Hall Ticket/Admit Card आमतौर पर थ्योरी एग्जाम खत्म होने के बाद या प्रैक्टिकल शुरू होने से 1 हफ्ता पहले जारी होता है। इसे आप अपनी Regional Centre (RC) की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Q6. Kya IGNOU Practical Exam Ke Liye Alag Se Registration Ya Fee Deni Hoti Hai?
Ans. हाँ, अब IGNOU में थ्योरी एग्जाम फॉर्म भरते समय ही प्रैक्टिकल कोर्स कोड (Practical Course Code) को सेलेक्ट करना होता है और प्रति कोर्स के हिसाब से प्रैक्टिकल एग्जाम फीस (Exam Fee) जमा करनी होती है।
Q7. IGNOU Practical Exam Ka Center Kaha Hota Hai?
Ans. ज्यादातर मामलों में प्रैक्टिकल एग्जाम आपके Assigned Study Centre पर ही होता है। हालांकि, कई बार छात्रों की संख्या कम-ज्यादा होने पर Regional Centre किसी दूसरे पास के स्टडी सेंटर को भी प्रैक्टिकल एग्जाम सेंटर बना सकता है।
Q8. IGNOU Practical Exam Me Pass Hone Ke Liye Kitne Marks Chahiye?
Ans. IGNOU के अधिकांश कोर्सेस में प्रैक्टिकल एग्जाम पास करने के लिए कम से कम 35% से 40% मार्क्स लाना जरूरी होता है। थ्योरी की तरह प्रैक्टिकल में भी अलग से पास होना अनिवार्य है।
Q9. Kya IGNOU Practical Exam Me Assignment Ki Tarah Copy Paste Kar Sakte Hai?
Ans. नहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम में आपको लैब वर्क परफॉर्म करना होता है, प्रैक्टिकल फाइल (Lab Journal) दिखानी होती है और Viva-Voce (मौखिक परीक्षा) का सामना करना पड़ता है। इसलिए इसमें कॉपी-पेस्ट नहीं चलता।
Q10. IGNOU Practical Exam Ka Result Kab Update Hota Hai?
Ans. प्रैक्टिकल एग्जाम खत्म होने के बाद आपके मार्क्स Regional Centre द्वारा सीधे दिल्ली (Main Headquarter) भेजे जाते हैं। आमतौर पर प्रैक्टिकल के मार्क्स थ्योरी रिजल्ट के साथ या उसके 15-20 दिनों के भीतर Grade Card में अपडेट कर दिए जाते हैं।
Q11. Agar IGNOU Practical File/Notebook Lost Ho Jaye Toh Kya Kare?
Ans. अगर आपकी प्रैक्टिकल फाइल खो जाती है, तो आपको तुरंत अपने स्टडी सेंटर के काउंसलर या को-ऑर्डिनेटर से संपर्क करना चाहिए। आपको दोबारा एक्सपेरिमेंट्स लिखकर नई फाइल तैयार करनी पड़ सकती है, क्योंकि बिना फाइल के प्रैक्टिकल में बैठना मुश्किल होता है।
Q12. IGNOU Practical Exam Me Viva Voce (Oral Exam) Me Kya Pucha Jata Hai?
Ans. Viva-Voce में एग्जामिनर मुख्य रूप से आपके प्रैक्टिकल कोर्स सिलेबस, आपने लैब में जो एक्सपेरिमेंट्स किए हैं और आपकी प्रैक्टिकल फाइल से जुड़े बेसिक और कंसेप्चुअल सवाल पूछते हैं।
Q13. Kya Exam Form Me Practical Subject Select Na Karne Par Bhi Practical De Sakte Hai?
Ans. नहीं, अगर आपने मुख्य एग्जाम फॉर्म भरते समय प्रैक्टिकल सब्जेक्ट को सेलेक्ट करके उसकी फीस नहीं भरी है, तो आपका नाम प्रैक्टिकल की लिस्ट में नहीं आएगा और आप उस सेशन में प्रैक्टिकल एग्जाम नहीं दे पाएंगे।
Q14. IGNOU Me Practical Classes (Lab Sessions) Attendance compulsory hai kya?
Ans. हाँ, IGNOU में प्रैक्टिकल एग्जाम देने के लिए Lab Sessions में अटेंडेंस बेहद जरूरी है। आमतौर पर 70% से 75% अटेंडेंस होना अनिवार्य है, नहीं तो आपको प्रैक्टिकल एग्जाम में बैठने की अनुमति (Permission) नहीं मिलती है।