IGNOU BA Assignment 2026 : अगर आप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में BA (बैचलर ऑफ आर्ट्स) कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी है। IGNOU में पढ़ाई अच्छी है, लेकिन असाइनमेंट सबके लिए एक बड़ी चिंता बन जाता है। नया सेशन शुरू होते ही सबसे पहले यही सवाल आता है – असाइनमेंट कब आएगा, कैसे लिखना है, फॉर्मेट क्या रखना है और कहां जमा करना है। आप में से बहुत से छात्र सोचते हैं कि पहले एग्जाम दे लेंगे, बाद में असाइनमेंट देख लेंगे। लेकिन IGNOU में ऐसा नहीं होता है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में असाइनमेंट समय पर न जमा करने से आप टर्म एंड एग्जाम (TEE) नहीं दे पाते। साथ ही असाइनमेंट से आपके फाइनल मार्क्स में 30% हिस्सा आता है। अगर असाइनमेंट अच्छा नहीं बना या लेट जमा किया, तो रिजल्ट रुक सकता है या अगले सेशन तक इंतजार करना पड़ सकता है। ज्यादातर छात्र असाइनमेंट को लास्ट डेट नज़दीक आने पर लिखते हैं। इससे लिखाई खराब हो जाती है, जवाब अधूरे रह जाते हैं और मार्क्स कम आते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ा-थोड़ा करके पहले से लिख लें, तो कोई जल्दबाजी नहीं होती। साफ-सुथरी लिखाई, सही फॉर्मेट और पूरा जवाब देने से अच्छे मार्क्स आसानी से मिल जाते हैं। असाइनमेंट समय पर जमा करने से एग्जाम का टेंशन भी कम हो जाता है। इसलिए हर BA छात्र को असाइनमेंट को अच्छे से लिखकर समय पर जमा करना चाहिए, ताकि बाद में कोई समस्या न आए। इस आर्टिकल में आपको IGNOU BA Assignment 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान हिंदी में मिलेगी — जैसे Assignment क्या है, कब जमा करना है, कैसे डाउनलोड करें, सही तरीके से कैसे लिखें, कहां जमा करें, मार्क्स कैसे जुड़ते हैं और किन गलतियों से बचना जरूरी है। इसलिए आर्टिकल को ध्यान से पढ़े, और अच्छा लगे तो शेयर करें या नीचे Comment सेक्शन में अपनी राय जरूर दे |
IGNOU BA Assignment Kya Hota Hai ?
IGNOU BA Assignment का मकसद सिर्फ पन्ने भरवाना नहीं है, बल्कि यह देखना होता है कि आपने BA कोर्स की किताबें और स्टडी मटेरियल सही से पढ़ा है या नहीं। इग्नू के द्वारा हर course के लिए अलग-अलग assignment दिए जाते हैं, जिन्हें आपको अपने शब्दों में लिखना जरूरी होता है। Assignment के नंबर सीधे आपके final result में जुड़ते हैं, इसलिए इसे हल्के में लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई बार छात्र exam तो पास कर लेते हैं, लेकिन assignment की वजह से उनका result अधूरा रह जाता है। इस article में आगे हम आपको IGNOU Assignment से जुड़ी सारी जरूरी बातें आसान भाषा में बताएंगे, ताकि आपको कहीं और भटकने की जरूरत न पड़े।
IGNOU BA Assignment Date 2026
| University | IGNOU | |
| Article | Assignment | |
| January Session Assignment | April Last | |
| June Session Assignment | November Last | |
| Official Website | Click Now | |
| Join Now | ||
| Follow Now | ||
| Telegram | Join Now | |
IGNOU Ba Assignment Kab Jama Honge
IGNOU में असाइनमेंट जमा करने की तारीख (Assignment Submission Date) हर बार Term-End Exam (TEE) से पहले तय की जाती है। आमतौर पर यह दो सेशन में होती है, कभी कभार इग्नू के द्वारा असाइनमेंट जमा करने की लास्ट डेट बढ़ाई जाती है |
यह तारीख हर Session (जुलाई या जनवरी) के अनुसार थोड़ा बदलती रहती है। पर सामान्य रूप से:
✔️ June TEE (Term-End Exam) के लिए Assignment की अंतिम तिथि 31 मार्च होती है।
✔️ December TEE के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर होती है।
ये डेट्स समय-समय पर IGNOU द्वारा अपडेट की जा सकती हैं, इसलिए ऑफिसियल वेबसाइट से चेक करना ज़रूरी है।
अगर आप इन तारीखों के अंदर अपना Assignment जमा नहीं करते हैं, तो आप उस परीक्षा सत्र में नहीं बैठ पाएंगे।
IGNOU BA Assignment Front Page Kaise Hota Ha
IGNOU BA का असाइनमेंट को हमेशा A4 साइज के प्लेन पेपर पर ही लिखना चाहिए । इसमें आपको साफ handwriting में, नीले या काले पेन से, वरना पढ़ने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही फ्रंट पेज पर नाम, एनरोलमेंट नंबर, प्रोग्राम का नाम, कोर्स कोड और स्टडी सेंटर की डिटेल्स साफ लिखनी होती हैं।
सभी पेज सही क्रम में स्टेपल कर देना चाहिये |

IGNOU BA Assignment Kaise Likhe ?
IGNOU assignment सही तरीके से लिखना बहुत ज़रूरी होता है, क्योंकि यही आपके फाइनल रिजल्ट में अच्छे marks दिलाने में मदद करता है। मै आपको नीचे आपको पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझा रहा हुँ, ताकि आपको बिना किसी Confusion के अपना Assignment तैयार कर सके।
1, Assignment हमेशा Handwritten होना चाहिए
IGNOU में Assignment टाइप किया हुआ स्वीकार नहीं किया जाता। आपको A4 Size की सफेद शीट पर नीले या काले पेन से साफ-साफ लिखना होता है।
2. Cover Page जरूर बनाएं
Assignment के पहले पेज पर यह जानकारी जरूर हो: फिर वह पे नीचे दिया गया पॉइंट जरूर लिखे |
- Student Name
- Enrollment Number
- Programme Code (BA)
- Course Code
- Assignment Code
- Study Centre Code
- Session (2025–26)
- Signature और Date
- उत्तर अपने शब्दों में लिखें
- जहां जरूरी हो वहां Headings बनाएं
IGNOU BA Assignment Kitne Marks Ka Hota Hai :
| मूल्यांकन | प्रतिशत |
| Assignment | 25% – 30% |
| Term End Exam | 70% – 75% |
IGNOU BA Assignment Jama Kesa Kare
IGNOU BA Assignment जमा करना महत्वपूर्ण कदम है:
- ऑफ़लाइन जमा : सबसे ज़्यादा common तरीका यह है कि आप अपनी Study Centre में physical (offline) जमा करें। वह से आपको जमा करने के बाद एक Receipt (रसीद) ले लें, जिससे भविष्य में समस्या होने पर proof रहेगा।
- ऑनलाइन जमा : कुछ IGNOU Regional Centres में Online PDF Upload की सुविधा भी होती है।
- फिर आपको अपने असाइनमेंट की Scan copy PDF बनाएं।
- आपकी असाइनमेंट File में अपने Enrollment No. और Course Code ज़रूर लिखें।
- Separate PDF भेजें (हर Assignment अलग फ़ाइल में)।
- Assignment को evaluate करने में Uploaded PDF साफ़ और readable होना चाहिए।
IGNOU BA Assignment Kaise Download Kare ?
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) का BA Course Assignment डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको Google पर IGNOU सर्च करके IGNOU की Official Website पर जाना होगा या फिर सीधे नीचे दिये IGNOU Assignment Section के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने IGNOU का Home Page खुल जाएगा।
- Home Page पर आपको ऊपर की Main Menu Line में “Student Services” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको “Download” का विकल्प दिखाई देगा।
आपको उसी पर क्लिक करना है। - अब Assignment वाला पेज ओपन होगा, जहाँ सबसे ऊपर आपको Session Select करने का विकल्प मिलेगा।
- यहाँ आपको अपना Session चुनना होगा, जैसे –January Session या July Session।
- Session Select करने के बाद नीचे आपको Programme / Course Code की लिस्ट दिखाई देगी।
- यहाँ आपको अपना Course Select करना होता है, जैसे –BA, BCOM, BSC, MA, MCOM, BCA, MCA, BED, MARD आदि।
- जिस Program में आपने Admission लिया है, उसी Program का Assignment Download करना बहुत जरूरी है। गलत Course का Assignment Download करने पर आपका Assignment Reject हो सकता है।
- अब जैसे ही आप अपने Course पर क्लिक करेंगे, आपके सामने उस Course के सभी Subject (Course Code) दिखाई देने लगेंगे।
- हर Subject के सामने PDF Format में Assignment Questions दिए होते हैं।
- आपको जिस Subject का Assignment चाहिए, उसके सामने दिए गए PDF Link पर क्लिक करना है।
- PDF पर क्लिक करते ही आपका Assignment खुल जाएगा, जिसे आप Mobile में Save कर सकते हैं, या Laptop / Computer में Download कर सकते हैं
- अब इसी Assignment को आपको हाथ से (Handwritten) साफ और सही फॉर्मेट में लिखना होता है।
IGNOU BA Assignment Download Link 2026
| IGNOU Assignment 2026 Download Check Link | Click Now | |
| IGNOU Assignment Status Check | Click Here | |
| Official Website | Click Now | |
| Join Now | ||
| Follow Now | ||
| Telegram | Join Now | |
IGNOU BA Assignment FAQs
Q1. IGNOU BA Assignment Kitne Page Ka Hona Chahiye?
Ans. IGNOU BA Assignment के लिए कोई तय Page Limit नहीं होती है। आमतौर पर एक प्रश्न का उत्तर 3 से 5 पेज में लिखा जाता है। पूरे Assignment की लंबाई Course और Subject के अनुसार लगभग 25 से 35 पेज तक हो सकती है।
Q2. IGNOU BA Assignment Me Kitne Marks Hote Hain?
Ans. IGNOU में BA Assignment का कुल Weightage 25% से 30% तक होता है। बाकी 70% से 75% अंक Term End Exam के होते हैं। इसलिए Assignment में अच्छे Marks लाना Final Result के लिए बहुत जरूरी होता है।
Q3. IGNOU BA Assignment Status Kaise Check Kare?
Ans. IGNOU BA Ka Assignment Status चेक करने के लिए IGNOU की Official Website पर जाकर Assignment Status सेक्शन खोलें। वहां अपना Enrollment Number और Programme Code डालकर Submit करें। Status में “Received” या “Checked” दिखना चाहिए।
Q4. IGNOU BA Assignment Front Page Kaise Banaye?
Ans. IGNOU BA Assignment के Front Page पर नीचे दी गई जानकारी साफ-साफ लिखनी चाहिए:
- Student का नाम
- Enrollment Number
- Programme Name
- Course Code
- Study Centre Code
- Session (January / July)
- Regional Centre का नाम
- Front Page Simple और साफ होना चाहिए।
Q5. IGNOU Assignment Kaha Submit Hota Hai?
Ans. ज्यादातर मामलों में IGNOU Assignment Study Centre पर जाकर Offline जमा किया जाता है। कुछ Regional Centres Online Submission की सुविधा भी देते हैं, लेकिन यह हर Centre पर उपलब्ध नहीं होती।
Q6. IGNOU BA Assignment Submission Last Date Kya Hoti Hai?
Ans. IGNOU BA Assignment जमा करने की Last Date हर Session में अलग-अलग होती है। आमतौर पर यह Term End Exam Form भरने से पहले रखी जाती है। कई बार IGNOU Last Date को Extend भी कर देता है।
Q7. IGNOU Assignment Late Submit Karne Par Kya Hoga?
Ans. अगर Assignment देर से जमा किया जाता है, तो Study Centre उसे Accept या Reject कर सकता है। कई बार Student को अगले Session में नया Assignment लिखना पड़ता है और Result भी Late हो सकता है।
Q8. IGNOU BA Assignment Online Submit Hota Hai Ya Offline?
Ans. IGNOU BA Course में अधिकतर Assignments Offline Mode में Study Centre पर जमा होते हैं। कुछ चुनिंदा Regional Centres Online Submission भी स्वीकार करते हैं।
Q9. IGNOU BA Assignment Marks Kaha Dikhte Hain?
Ans. IGNOU BA Assignment के Marks IGNOU के Grade Card में दिखते हैं। ये Marks आमतौर पर Exam के 1–2 महीने बाद Update होते हैं।
Q10. IGNOU Assignment Fail Ho Jaye to Kya Kare?
Ans. अगर कोई Student Assignment में Fail हो जाता है, तो उसे अगले Session में उसी Subject का नया Assignment फिर से Submit करना होता है। अगर Exam पास है, तो दोबारा Exam देने की जरूरत नहीं होती।