IGNOU Admit Card : अगर आप इग्नू से कोई भी कोर्स कर रहे हैं और आपने जून 2026 वाले एग्जाम का फॉर्म भरा था, तो भाई आप के लिए एकदम बड़ी खबर आ गई है। इग्नू ने जून 2026 टर्म एंड एग्जाम (TEE) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब आप लोग सीधे इग्नू के समर्थ (SAMARTH) पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। आप तो जानते ही हैं कि इग्नू में लाखों स्टूडेंट बीए, बीएससी, बीकॉम या किसी डिप्लोमा-सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई करते हैं। हर साल जून और दिसंबर में इसके एग्जाम होते हैं। एक बात गांठ बांध लीजिए—बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड कर लें। इग्नू इसे कभी भी घर पर डाक से नहीं भेजता, आप को खुद ही ऑनलाइन प्रिंट निकालना पड़ेगा |इस आर्टिकल में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का पूरा तरीका, एग्जाम की तारीख, शिफ्ट की टाइमिंग और अगर उसमें कोई गलती हो गई हो तो उसे कैसे सुधारें, सब कुछ आसान शब्दों में आगे बताया गया है। पूरा आर्टिकल ध्यान से देखें ताकि एग्जाम के दिन कोई हड़बड़ी न हो।
IGNOU June Tee Admit Card Date 2026
| University |
IGNOU
|
| Course | All |
| Semester | All |
| Session | 2026 |
| Admit Card Out Date |
22 May 2026
|
| Article | Hall Ticket |
| Official Website | ignou.ac.in |
| IGNOU WhatsApp Channel | Join Now |
| IGNOU Telegram Channel | Join Now |
IGNOU Practical Exam Date Sheet 2026: जानिए कब होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम!
IGNOU TEE June 2026 Exam Ki Shift Timing Kya Hai
IGNOU TEE June 2026 एग्जाम हर दिन दो शिफ्ट में होगा। सुबह की शिफ्ट सुबह 10:00 AM से 1:00 PM तक और दोपहर की शिफ्ट 2:00 PM से 5:00 PM तक होगी। आपकी शिफ्ट कौन सी है यह एडमिट कार्ड पर लिखा होगा। एग्जाम सेंटर पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
IGNOU Exam Centre Par Kya-Kya Sath Me Le Jana Hai
देखो भाई, जब भी एग्जाम सेंटर के लिए घर से निकलो, तो नीचे दी गई चीजें एक बार ज़रूर चेक कर लेना। अगर इनमें से एक भी चीज छूट गई, तो सेंटर वाले अंदर घुसने नहीं देंगे और एग्जाम छूट सकता है:
- इग्नू का हॉल टिकट (Hall Ticket): जून 2026 वाले एडमिट कार्ड का एकदम साफ प्रिंटआउट निकाल कर रख लो। धुंधला या फटा हुआ प्रिंट लेकर जाओगे तो वहां दिक्कत हो सकती है।
- इग्नू का असली आईडी कार्ड (Student ID Card): जो आप को यूनिवर्सिटी की तरफ से ओरिजिनल आईडी कार्ड मिला है, उसे भूलना मत। यह सबसे जरूरी चीज है।
- एक और सरकारी आईडी: मान लो अगर किसी वजह से आप के पास इग्नू का आईडी कार्ड नहीं है, तो आप अपने साथ Aadhaar Card, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई भी एक असली (Original) आईडी साथ रख लें।
- पेन: लिखने के लिए काला या नीला बॉलपॉइंट पेन ही लेकर जाना, जेल पेन मत ले जाना।
- पानी और दवा: अपनी पानी की बोतल और अगर कोई जरूरी दवा लेते हो, तो उसे साथ रख सकते हो।
- क्या लेकर बिल्कुल नहीं जाना है: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम एग्जाम हॉल के अंदर ले जाने की सख्त मनाही है। इन सब चीजों को घर पर या बाहर ही छोड़कर जाएं।
ये सारी चीजें एकदम ओके रखो और बिना किसी टेंशन के एग्जाम देने जाओ।
IGNOU Ke Admit Card Me Galti Ho To Kya Kare
- नाम गलत हो तो: अगर आप के एडमिट कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत हो गई है, तो देर मत करो। अपने नजदीकी इग्नू रीजनल सेंटर (Regional Centre) पर जाओ। वहां अपने असली कागजात (Original Documents) दिखाओ और नाम में सुधार (Correction) करने की रिक्वेस्ट डाल दो। यह काम एग्जाम शुरू होने से पहले जितना जल्दी हो सके करवा लो।
- फोटो न दिख रही हो (Photo Missing): अगर एडमिट कार्ड पर आप की फोटो छप कर नहीं आई है या खाली जगह है, तो टेंशन मत लो। एग्जाम सेंटर पर जाते समय अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और अपनी कोई ओरिजिनल आईडी (जैसे आधार कार्ड या इग्नू आईडी) जरूर साथ रख लो। इसके साथ ही इग्नू के अधिकारियों को भी इसके बारे में बता दो।
- सब्जेक्ट या कोर्स कोड गायब हो (Subject Code Missing): अगर एडमिट कार्ड पर कोई ऐसा सब्जेक्ट या कोर्स कोड नहीं दिख रहा है जिसका फॉर्म भरा था, तो तुरंत अपने रीजनल सेंटर से बात करो। जाते समय अपने पास जून एग्जाम के फॉर्म भरना वाली जो रसीद (TEE Form Copy) मिली थी, उसे साथ ले जाना मत भूलना। इससे वह आप का डेटा चेक करके उसे तुरंत अपडेट कर देंगे।
IGNOU June Tee Exam Important Point
- डिटेल्स अच्छे से चेक करें: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, एनरोलमेंट नंबर, एग्जाम सेंटर का कोड और अपने सब्जेक्ट्स (Course Code) को एक-एक करके ध्यान से देख लें कि सब सही है या नहीं।
- साफ प्रिंटआउट निकालें: अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट हमेशा A4 साइज के पेपर पर एकदम साफ और क्लियर निकलवाएं, ताकि फोटो और लिखी हुई जानकारियां साफ दिखाई दें।
- आईडी कार्ड हमेशा साथ रखें: इग्नू का Student ID Card और एडमिट कार्ड हमेशा अपने साथ रखें। इसके बिना आप को एग्जाम हॉल में बैठने की इजाजत बिल्कुल नहीं मिलेगी।
- सेंटर का पता पहले देख लें: एग्जाम शुरू होने से एक दिन पहले ही अपने एग्जाम सेंटर का रास्ता गूगल मैप पर या खुद जाकर देख लें, ताकि पेपर वाले दिन लेट होने का कोई चांस न रहे।
- एक्स्ट्रा कॉपी पास रखें: एडमिट कार्ड की कम से कम 2 से 3 फोटोकॉपी करवाकर रख लें। एक कॉपी खो भी जाए, तो दूसरी तुरंत काम आ सके।
बस इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखोगे, तो एग्जाम एकदम बढ़िया से निपट जाएगा।
IGNOU Admit Card Kaise Download Kare
आप अपने मोबाइल से ही नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
-
- पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउज़र में इग्नू के समर्थ पोर्टल (ignou.samarth.edu.in) को खोलें।
- लॉगिन करें: होम पेज खुलते ही वहाँ दिए गए Login बटन पर क्लिक करें।
- डिटेल्स भरें: अपना Username (यानी अपना एनरोलमेंट नंबर) और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें।
- सेक्शन चुनें: जैसे ही आपका डैशबोर्ड (Dashboard) खुलेगा, वहाँ Examination या Hall Ticket वाले सेक्शन पर जाएं।
- एग्जाम सिलेक्ट करें: वहाँ आप को June TEE 2026 का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- चेक करें: क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। अपनी सारी जानकारी एक बार अच्छे से देख लें।
- PDF सेव करें: नीचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करके उसकी PDF अपने मोबाइल में सेव कर लें।
- प्रिंट निकालें: इस PDF का किसी दुकान से साफ प्रिंटआउट निकलवा लें और एग्जाम वाले दिन अपने साथ ले जाना मत भूलना।
IGNOU Hall Ticket Download Official Link
| Official Admit Card Download Link | Click Here |
| Official Website | ignou.ac.in |
| IGNOU WhatsApp Channel | Join Now |
| IGNOU Telegram Channel | Join Now |
Frequently Asked Questions
1. IGNOU June TEE Admit Card 2026 Kab Jari Hua?
Ans: IGNOU June TEE 2026 का एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। आप लोग अभी IGNOU SAMARTH पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
2. IGNOU June 2026 Exam Kab Se Shuru Hoga?
Ans: IGNOU June TEE 2026 एग्जाम 1 जून 2026 से शुरू होगा और 21 जुलाई 2026 तक चलेगा।
3. IGNOU Hall Ticket Ki Official Website Kya Hai?
Ans: IGNOU का एडमिट कार्ड ignou.samarth.edu.in पोर्टल से डाउनलोड होगा। इसके अलावा ignou.ac.in पर भी डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा।
4. IGNOU Ka Helpline Number Kya Hai?
Ans: IGNOU का हेल्प नंबर 011-29572513 और 011-29572514 है। एडमिट कार्ड या एग्जाम से जुड़ी किसी भी प्रॉब्लम के लिए यहाँ कांटेक्ट कर सकते हैं।
5. IGNOU Exam Centre Kaise Pata Chalega?
Ans: एग्जाम सेंटर आपके एडमिट कार्ड पर लिखा होता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही उस पर एग्जाम सेंटर का पूरा पता देख सकते हैं।
6. IGNOU Admit Card Download Ke Liye Kya Chahiye?
Ans: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए IGNOU Enrollment Number और SAMARTH पोर्टल का पासवर्ड चाहिए। इंटरनेट वाला फोन या कंप्यूटर भी होना जरूरी है।
7. Kya IGNOU Admit Card Post Se Aayega?
Ans: नहीं, IGNOU कभी भी एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजता। आप लोगों को खुद SAMARTH पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।
8. IGNOU Exam Me Kya-Kya Le Jana Zaruri Hai?
Ans: एडमिट कार्ड का प्रिंट और IGNOU Student ID Card दोनों जरूरी हैं। अगर IGNOU ID नहीं है तो Aadhaar Card या Voter ID साथ लेकर जाएं।
9. IGNOU June TEE Exam Ki Shift Timing Kya Hai?
Ans: एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। सुबह की शिफ्ट 10:00 AM से 1:00 PM तक और दोपहर की शिफ्ट 2:00 PM से 5:00 PM तक। आपकी शिफ्ट एडमिट कार्ड पर लिखी होगी।
10. IGNOU Admit Card Me Galti Ho To Kise Contact Kare?
Ans: एडमिट कार्ड में कोई भी गलती हो तो अपने नजदीकी IGNOU Regional Centre में जाएं या IGNOU हेल्प नंबर 011-29572513 पर कॉल करें। एग्जाम से पहले जल्दी से जल्दी करेक्शन करवाएं।